Visit Our Youtube Channel: Youtube

Basic Knowledge.

नोबेल पुरस्कार विजेता-2022

Cover Image for नोबेल पुरस्कार विजेता-2022

शांति का नोबेल -

  • 07 अक्टूबर, 2022 को वर्ष 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की (Ales Bialiatski) और दो मानवाधिकार संगठनों रूसी मानवाधिकार संगठन 'मेमोरियल' और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन 'सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज' को दिया गया है।
  • बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की और रूस तथा यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन अपने-अपने देश में नागरिक समाज के अधिकारों का प्रतिनिधित्व करते हैं और इन्होंने कई वर्षों तक सत्ता की आलोचना के साथ ही नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करने के अधिकार को बढ़ावा दिया है।
  • इन्होंने युद्ध अपराधों, मानवाधिकारों के हनन और सत्ता के दुरुपयोग का दस्तावेजीकरण करने के लिए एक उत्कृष्ट प्रयास करते हुए शांति और लोकतंत्र की रक्षा के लिए नागरिक समाज के महत्त्व को प्रदर्शित किया है।

साहित्य का नोबेल -

  • 06 अक्टूबर, 2022 को फ्रेंच लेखिका एनी एनॉक्स को साहित्य में वर्ष 2022 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। एनी एनॉक्स ने फ्रेंच, इंग्लिश में कई उपन्यास, लेख, नाटक और फिल्में भी लिखी हैं।
  • एनी को उनके साहस और नैतिक सटीकता के साथ अपनी यादों की जड़ों को खोदकर, सामाजिक प्रतिबंधों को उजागर करने के लिए नोबेल हेतु चुना गया है।
  • फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स का जन्म वर्ष 1940 में हुआ था। अपनी लेखनी के जरिए उपनिवेशवाद के प्रभावों, संस्कृतियों को लेकर लिखने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

रसायन विज्ञान का नोबेल -

05 अक्टूबर, 2022 को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा कैरोलिन आर. बर्टोज्जी (अमेरिका), मो भर्टन मेल्डल (डेनमार्क) और के. बैरी शार्पलेस (अमेरिका) को रसायन विज्ञान में 2022 के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।

  • इन वैज्ञानिकों को क्लिक केमिस्ट्री और बायोऑर्थोगोनल केमिस्ट्री के विकास के लिए रसायन का नोबेल पुरस्कार मिला है। शार्पलेस ने पहले 2001 में नोबेल पुरस्कार जीता था एवं वह दो बार पुरस्कार प्राप्त करने वाले पाँचवें व्यक्ति हैं।
  • क्लिक केमिस्ट्री का उपयोग फार्मास्यूटिकल्स के विकास में DNA की मैपिंग और अधिक उपयुक्त सामग्री बनाने के लिए किया जाता है। बायो ऑर्थोगोनल प्रतिक्रियाओं का उपयोग करके शोधकर्ताओं ने कैंसर फार्मास्यूटिकल्स की टारगेटिंग में सुधार किया है।

भौतिकी/फिज़िक्स का नोबेल -

  • 04 अक्टूबर, 2022 को भौतिक विज्ञान (Physics Science) के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
  • रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ. क्लॉजर और एंटोन जिलिंगर को भौतिकी में 2022 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। एलेन एस्पेक्ट फ्रांस के भौतिक विज्ञानी हैं, जबकि जॉन एफ. क्लॉजर अमेरिका और एंटोन जिलिंगर ऑस्ट्रिया के वैज्ञानिक हैं। तीनों वैज्ञानिकों को ‘क्वांटम मेकैनिक्स' के क्षेत्र में कार्य करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
  • एलेन एस्पेक्ट, जॉन क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर ने जटिल क्वांटम अवस्थाओं का उपयोग करते हुए अभूतपूर्व प्रयोग किए हैं, जहाँ दो कण अलग होने पर भी एक इकाई की तरह व्यवहार करते हैं।

फिजियोलॉजी/ मेडिसिन का नोबेल -

  • 03 अक्टूबर, 2022 को स्वीडन के स्वांते पाबो को फिजियोलॉजी/ मेडिसिन के क्षेत्र में 'नोबेल उन्हें 'मानव के क्रमिक विकास' पर खोज के लिए इस सम्मान से नवाज़ा गया है। उन्होंने मानव विकास के जीनोम को लेकर खोज की थी।

इकोनॉमिक्स का नोबेल -

  • 10 अक्टूबर, 2022 को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को सेवरग्स रिक्स बैंक / इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार-2022 दिया गया है।
  • इन्हें यह पुरस्कार 'बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध' के लिए दिया गया है। इसे सेवरिग्स रिक्स बैंक पुरस्कार के नाम से जाना जाता है जिसे वर्ष 1969 में पहली बार प्रदान किया गया था।
  • अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में इकोनॉमिक्स में सेवरिग्स रिक्स बैंक पुरस्कार वर्ष 1969 और 2022 के बीच 92 पुरस्कार विजेताओं को 54 बार प्रदान किया गया है। इसे वर्ष 1968 में उनकी स्मृति में स्वीडिश केंद्रीय बैंक द्वारा शुरू किया गया था।

Read about Nobel Prize